प्रतीक पटनायक, धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र से करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है, जिसने ग्रामीण अंचलों में कियोस्क का इस्तेमाल करने वालों के कान खड़े कर दिए हैं। दरअसल एक व्यक्ति ने SBI kiosk बैंकिंग के जरिए अपने ही ग्राहकों को ठगी का शिकार बनाया। उसने कई लोगों से लगभग 1.5 करोड़ से भी ज्यादा की राशि गबन कर फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक भखारा क्षेत्र में केशवराम साहू एक कियोस्क सेंटर का संचालन करता था, जहां ग्रामीण कियोस्क बैंकिंग के भरोसे उक्त व्यक्ति से पैसों की लेनदेन कर रहे थे। केशव की नीयत पैसों को देख डोलने लगी और लूपहोल खोजते हुए उसने सभी ग्राहकों को पासबुक एंट्री बिना मशीन के देना शुरू कर दिया और जो भी पैसा ग्रामीण बैंक में जमा करने के नाम से केशव के पास जमा कर रहे थे उसे अपने ही खाते में इकट्ठा करते हुए करोड़ों की राशि लेकर फरार हो गया।

जब ग्रामीणों को ठगी का अहसास हुआ तो भखारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस भी इस पूरे मामले को देख हैरान रह गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उनका दावा है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m