CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर और राजनांदगांव जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन से सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का शुभारंभ करेंगे और विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हैलीपैड से राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे. वहां दोपहर 12:30 बजे स्टेट हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित प्रगतिशील किसान सम्मेलन और लोकार्पण एंव भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके पश्चात दोपहर 2 बजे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात करेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 3 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे.
सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का आज शुभारंभ
रायपुर. सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा 22 जून यानी आज से शुरू हो रही है, जो 26 जून तक आयोजित की जाएगी. इस विशेष यात्रा में छत्तीसगढ़ के करीब 1000 विशिष्टजन भाग लेंगे, जिनमें पद्म सम्मानित कलाकार, साहित्यकार और संस्कृति कर्मी शामिल हैं. प्रतिभागी प्रदेश के विभिन्न जिलों की मिट्टी और नदियों का जल लेकर सोमनाथ धाम पहुंचेंगे. यात्रा के दौरान सोमनाथ मंदिर में दर्शन के साथ सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक गौरव और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति एवं परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करना है. यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विशेष ट्रेन सहित सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर का आज तीसरा दिन
रायपुर. कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर का आज तीसरा दिन है. प्रदेश प्रभारी सचिन पालयट समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में चयनित जिला अध्यक्षों को ट्रेनिंग दी जा रही है. शीर्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को इस शिविर में हिस्सा लिया. उन्होंने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

रायपुर में आज के कार्यक्रम
अघोर महोत्सव व श्रीयज्ञ अनुष्ठान
संस्थान- अघोर पीठ श्रीधाम सुमेरू मठ, औघड़नाथ दरबार
सानिध्य- अघोर पीठाधीश बाबा रुद्रानंद प्रचंड वेगनाथ
स्थान- मनसा तालाब के समीप प्रोफेसर कॉलोनी, पुरानी बस्ती स्थित अघोर मठ परिसर में
समय- प्रातः 4 से रात्रि 2 बजे तक.
नारी शक्ति सम्मान समारोह
संस्थान- डॉ. आर.पी. सुखीजा स्मृति संस्थान
स्थान- विमतारा हॉल
समय- शाम 4 से रात्रि 10 बजे तक.
मां धूमावती प्राकट्य उत्सव
संस्थान – मां धूमावती सिद्धपीठ
स्थान- पुरानी बस्ती श्रीशीतला माता मंदिर चौक स्थित सिद्धपीठ का परिसर
समय- शाम 7 बजे से.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

