वीरेंद्र गहवई, बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर में शासकीय कार्य में बाधा डालने और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की व हंगामा करने के आरोप में सिविल लाइन पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमृतदास डहरिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, तखतपुर थाने में दर्ज अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के एक मामले के आरोपी को पेशी के लिए जिला न्यायालय लाया गया था। इसी दौरान अमृतदास डहरिया ने आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया।

आरोप है कि उसने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज की और धक्का-मुक्की करते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की और उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H