सोहराब आलम, मोतिहारी। शिक्षक शमशाद आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी और 20 हजार के इनामी बदमाश पूर्व प्रमुख चमन को सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअस पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की चमन नगर थाना क्षेत्र के मधुबन छावनी चौक से धर्म समाज की तरफ जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने उसे रास्ते से ही उठा लिया, फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप
गौरतलब है कि बीते 17 सितंबर को स्कूल से लौटने के दौरान सिसवा पूर्वी पंचायत सरकार भवन के पास शमशाद आलम को कुछ बदमाशों ने घेर लिया और पीट-पीटकर कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद उनके शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया। पुलिस ने शमशाद को लेकर अस्पताल पहुंची,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एसपी ने घोषित किया था 20 हजार का इनाम
घटना के बाद नाराज परिजन और स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल चौक पर सड़क को जाम कर विरोध जताया था। घटना के अगले दिन ही एसपी ने मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख चमन के ऊपर 20 हजार के इनाम की घोषणा की थी। वहीं, सदर डीएसपी दिलीप कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था, जिसके बाद लगातार टीम उसकी गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी, इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
ये भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में संदिग्ध हालात में मिली विवाहिता की लाश, पति और देवर गिरफ्तार



