चंडीगढ़। आतंकी गोल्डी बराड़ ने चंडीगढ़ के दो नाइट क्लबों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इस खबर के सामने आने के बाद से क्लब संचालक दहशत में हैं।
पुलिस को इस बात की जानकारी मिलने के बाद से वह भी जांच में जुट गई है। खबर यह भी है कि गोल्डी बराड़ ने क्लब संचालकों से करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगी है, जिसे नहीं देने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी है और कहा कि पैसे नहीं मिलने पर क्लब को बम से उड़ा देगा।
चंडीगढ़ को उड़ाने की मिली थी धमकी
आपको बता दे कि आतंकी गोल्डी बराड़ के एसोसिएट गैंगस्टर रोहित गोदारा ने 12 दिसंबर को फेसबुक पोस्ट के माध्यम से चंडीगढ़ को बम से उड़ने की धमकी दी थी। उसने कहा कि इसे केवल कोरी धमकी मत समझना। हम जो बोलते हैं, वो करते हैं।

उसने कहा कि चंडीगढ़ और गुरुग्राम में पहले हुए धमाके छोटा सा डेमो थे। अगर उनको टैक्स नहीं दिया तो बड़े धमाके होंगे, जिससे शहर के क्लब बिखर जाएंगे। अब दो क्लब संचालकों को मिली धमकी के बाद सभी क्लब संचालकों में खलबली मच गई है,सभी से पूछताछ की जा रही है।
- MNS ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भरी हुंकार, राज ठाकरे सोमवार से शुरू करेंगे हस्ताक्षर अभियान
- बाबरी, काशी और मथुरा: वोट बैंक की गंदी राजनीति पर मौलाना यासूब अब्बास का फूटा गुस्सा, जानें मामला
- ‘आएं और लड़ें चुनाव, जमानत भी नहीं बचेगी’ : BJP विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की अखिलेश को खुली चुनौती
- पंडित धीरेंद्र शास्त्री का आधुनिक रथ अचानक हुआ खराब, फिर भी ‘सनातन हिन्दू एकता यात्रा’ में नहीं आई रुकावट, दूसरे रथ से हुए रवाना
- क्या 67 लाख वोट काटकर चुनाव जीता, महंगाई-बेरोजगारी पर भी पप्पू यादव ने सरकार को घेरा, जानें क्या क्या लगाए आरोप

