शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा तंज कसा है। राउत ने कहा कि जो लोग कहते हैं कि बहुत महंगाई है, घर कैसे चलेगा, चूल्हा कैसे जलेगा, उन्हें प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए नारों (जैसे ‘एक हैं तो सेफ हैं’) से बहलाने की बजाय अपना काम करते रहना चाहिए।
उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि एक जमाना था जब जनता महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरती थी, खासकर बीजेपी के लोग सड़क पर सिलेंडर और प्याज लेकर आते थे. अब वो लोग कहां गए?
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर बीजेपी और केंद्र सरकार को घेरा है. मंगलवार (19 मई) को उन्होंने कहा कि देश का रुपया तो लुढ़क गया है. पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ने पर उन्होंने कहा कि इसमें नई बात क्या है? ये तो होने वाला था. जिसको महंगाई मार रही है और अगर ये बीजेपी के लोग हैं तो जय श्री राम बोले, दस रुपया कम हो जाएगा. यही तो बीजेपी का मंत्र है. जय श्री राम बोलें सब कुछ मिल जाएगा.
उन्होंने आगे कहा, ”हमारे जैसे लोग हैं, हम संघर्ष करेंगे और लड़ेंगे. मोर्चा निकालेंगे, आंदोलन करेंगे, लड़ते रहेंगे. एक जमाना था जब जनता महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरती थी, खासकर बीजेपी. सुषमा स्वराज जी, स्मृति ईरानी जी, आते थे न सड़क पर सिलेंडर और प्याज लेकर. अब कहां गए वो लोग. अब महंगाई की मार राष्ट्रभक्ति है, आपको सहन करना चाहिए.”
रूस से भारत के तेल खरीदने के मुद्दे पर संजय राउत ने कहा, “ये अमेरिका की बहुत बड़ी मेहरबानी है. मैं हाथ जोड़कर उनको प्रणाम करता हूं. मेहरबानी है आपकी हमारे देश पर.”
संजय राउत ने तंज कसते हुए कहा, ”जिनको लगता है कि बहुत महंगाई है, घर कैसे चलेगा, चूल्हा कैसे जलेगा? बीजेपी को वोट दिया है तो आराम से सब लोग एक साथ बैठो और मोदी जी के घर के सामने या मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर के सामने जाकर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाइए. यही महंगाई को कम करने का बीजेपी का तंत्र और मंत्र है.”
उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और बेरोजगारी के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि इन बुनियादी समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए ही ऐसे नारे गढ़े जा रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

