महाराष्ट्र के पुणे में एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. पुणे शहर के कोरेगांव पार्क इलाके में चलती कार में एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि महिला एक होटल में आयोजित पार्टी में शामिल होने आई थी, जहां उसकी मुलाकात एक युवक से हुई. मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है.
पुणे के कोरेगांव पार्क इलाके में एक महिला वकील के साथ चलती कार में कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि चौथे आरोपी की तलाश जारी है.
पुणे के पॉश इलाके कोरेगांव पार्क में एक महिला वकील के साथ कथित यौन उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि रविवार रात महिला के साथ चलती कार में बदसलूकी और अश्लील हरकतें की गईं. मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है. पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
महाराष्ट्र के पुणे में एक महिला वकील के साथ कथित तौर पर रेप हुआ है. महिला ने आरोप लगाया है कि पुणे में एक चलती कार के अंदर उसका रेप किया गया है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता मूल रूप से बिहार के पटना की रहने वाली है. वो मुंबई हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही है और अपने किसी काम के चलते वो पुणे आई थी. यहां पर महिला कोरेगांव पार्क स्थित एक फाइव-स्टार होटल में रुकी थी, जहां उसने मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर मिले एक शख्स को बुलाया था.
जानकारी के अनुसार वह व्यक्ति होटल में दो महिलाओं के साथ पहुंचा. होटल में कुछ देर बातचीत होने के बाद तीनों वहां से चले गए. इसके बाद महिला होटल में शराब पी रही थी, तभी उसकी मुलाकात बगल की टेबल पर बैठे दो युवकों से हुई. फिर महिला और उन दोनों लोगों का प्लान बना कि वो किसी दूसरे पब में जाकर पार्टी करेंगे. फिर तीनों होटल से निकल गए. सफर के दौरान दोनों लोगों ने महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया. फिर कथित तौर पर उन्होंनें अपने दो दोस्तों को कॉल किया और स्पीकर फोन पर रखा. फिर चारों लोगों ने मिलाकर महिला के लिए अश्लील टिप्पणियां कीं.
पुलिस के अनुसार इसके बाद सभी लोग कार से बंड गार्डन इलाके के एक पब की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कार में मौजूद एक आरोपी ने महिला के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया. आरोप है कि सफर के दौरान आरोपियों ने अपने दो दोस्तों को स्पीकर फोन पर कॉल किया और महिला के बारे में आपत्तिजनक बातें कहीं. कार में बैठे अन्य लोगों ने भी अश्लील टिप्पणियां कीं.
पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी. अधिकारियों का कहना है कि मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है. पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, उनकी पहचान अभिषेक नवनाथ मुक्टे, धनंजय सॉर्टे और आदेश शिंदे के रूप में हुई है. इनके खिलाफ FIR दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. वहीं चौथे आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें रवाना की गई हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

