आरिफ शेख, श्योपुर। कूनो नेशनल पार्क से निकलकर एक मादा चीता ग्रामीण इलाके में पहुंच गई, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। मामला मगरदा थाना क्षेत्र के दुवैरा गांव का है, जहां मादा चीता CCB2 गलियों में घूमती नजर आई।
READ MORE: RE NEET Exam 2026: महज कुछ मिनट की देरी ने छीन लिया बेटी का सपना, फूट-फूटकर रो पड़े पिता, Video वायरल
ग्रामीणों ने चीते को गांव में घूमते देखा तो उसका वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ ग्रामीण चीते को खदेड़ते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, मादा चीता गांव में एक गाय का शिकार करने का प्रयास कर रही थी। हालांकि ग्रामीणों की मौजूदगी और शोर-शराबे के कारण वह सफल नहीं हो सकी।
READ MORE: ‘मैं एक बेहद गरीब और असमर्थ पिता हूं’, जिला अस्पताल के सामने बच्चों को लेकर धरने पर बैठा बाप, ‘फैक्टर-ए’ इंजेक्शन की गुहार
कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकलकर चीते के आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचने की घटना ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम चीते की निगरानी में जुट गई है और उसे सुरक्षित रूप से वापस जंगल क्षेत्र की ओर ले जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल, चीते के गांव में पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है।

