शेख आरिफ, श्योपुर। मध्यप्रदेश के मुरैना–श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर चीता बाहर निकल गया। चीता के बाहल निकलने से आसपास के ग्रामीणों में भय मिश्रित दहशत का माहौल है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि लल्लूराम डॉट काम नहीं करता है।
निर्माण की धीमी गति पर 12 ठेकेदार को नोटिसः 3 दिन में काम शुरू नहीं होने पर ब्लैकलिस्टेड की चेतावनी
एक पैर में लगी चोट
दरअसल कूनो के पहाड़गढ़ से निकालकर चीता जंगल में पहुंचा है। घायल अवस्था में चाती सड़क के किनारे टहलता नजर आया है। राहगीरों ने चीता का वीडियो बनाया है, जो मीडिया पर वायरल हो रहा है। चीता के एक पैर में चोट लगी है, जिस वजह से वह लचक कर चल रहा है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
MP भीषण सड़क हादसे में 5 मौतः नर्मदापुरम में देर रात मालवाहक और बाराती वाहन में हुई टक्कर,
आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत
बता दें कि इससे पहले भी यह चीता बाहर आ चुका है, जिसे (ट्रेंकुलाइज ) कर वापस कूनो ले जाया गया था। कूनो के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी चीते की हलचल से ग्रामीणों में दहशत है। चीते के बकरी का शिकार करने की खबरें भी आई हैं। बाहर में चीते की जान को भी खतरा है। फिलहाल वन विभाग तलाश में जुटा है।

