पंकज श्रीवास्तव, छपरा। जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दरअसल उमधा-मुकरेड़ा के बीच फोरलेन ओवरब्रिज पर तेल नदी के ऊपर बने डायवर्सन से एक तेज रफ्तार KTM बाइक टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुफस्सिल थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पुलिस उठाकर छपरा सदर अस्पताल ले गई। मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई है। इस घटना में क्षतिग्रस्त बाइक का नंबर सिवान जिले का है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मृतक युवक सिवान जिले का हो सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार ब्रिज पर बने डायवर्सन से टकरा गया। टक्कर इतना भयानक था बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर ही पलट गई। बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

ये भी पढ़ें- बिहार में पुलिस भी सुरक्षित नहीं! दरभंगा में गश्ती पर निकले ASI को मारी गोली; DMCH में भर्ती