सुनील उपाध्याय, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में खाद की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। मंडी वेयरहाउस के कर्मचारियों पर महंगे दामों में डीएपी खाद बेचने आरोप लगा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं कृषि अधिकारी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
छतरपुर जिले में जहां डीएपी खाद के लिए किसान बेहद परेशान है। टोकन और खाद के लिए लंबी लाइन लग रही हैं, तो वहीं कृषि उपज मंडी वेयरहाउस के पीछे के गेट से महंगे दाम पर खाद बेचने का मामला सामने आया है। वेयरहाउस कर्मचारियों पर आरोप है कि वे मूल्य से दोगुनी कीमत पर खाद ब्लैक में बेची जा रही हैष। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें: एसडीएम के पास पहुंची जनता, तो पुलिस ने बचाई ‘इज्जत’; घर के अंदर शराब बेचते पिता-पुत्र पर यूं हुआ एक्शन
जिले में खाद को लेकर किसानों का संघर्ष जारी है तो वहीं कालाबाजारी का मामला सामने आने के बाद गंभीर सवाल खड़े हो रहे है। हालांकि कृषि विभाग के उपसंचालक एके मिश्रा ने इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो पर संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि वीडियो की जांच कराई जा रहा ही। पुष्टि होने पर संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

