राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र से अत्यधिक शराब पीने के बाद एक युवक की हालत गंभीर होने का मामला सामने आया है। मदारी ग्राम के रहने वाले इस युवक को बुधवार रात को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब उसकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।

ठेके से खरीदी थी शराब

परिजनों के मुताबिक, युवक ने गढ़ीमलहरा स्थित शराब ठेके से वाइन ली थी और एक साथ 3 से 4 क्वार्टर शराब पी ली थी। शराब पीने के कुछ ही देर बाद उसे तेज घबराहट और बेचैनी होने लगी, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर दौड़े। चर्चा है कि यह शराब सागर के बंडा में आरोपी बनाए गए रवि लखेरा के ठेके की बताई जा रही है।

जबलपुर में प्रशासनिक अमले पर हमले: जिला पंचायत कार्यालय में महिला परियोजना प्रबंधक से मारपीट,

अब मरीज की हालत पहले से बेहतर

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि अत्यधिक मात्रा में शराब के सेवन के कारण मरीज की स्थिति बेहद नाजुक हो गई थी। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे तुरंत भर्ती कर उपचार शुरू किया और जरूरी मेडिकल जांचें कराईं। अत्यधिक शराब पीने से मरीज की हालत काफी क्रिटिकल हो गई थी। उसे तत्काल भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। अब मरीज की हालत पहले से बेहतर है। ब्लड सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट होगा कि अल्कोहल इंटॉक्सिकेशन (शराब के जहर) से लिवर या किडनी पर कोई विपरीत प्रभाव तो नहीं पड़ा है। फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में युवक का इलाज जारी है और पुलिस व प्रशासन इस पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m