शिवम मिश्रा, रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईटीएस अधिकारी विजय कुमार छबलानी को संविदा नियुक्ति प्रदान की है। उन्हें सचिव (असंवर्गीय) के रिक्त पद के विरुद्ध विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी पदस्थापना इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में की गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।

एक वर्ष के लिए मिली नियुक्ति

जारी आदेश के अनुसार, विजय कुमार छबलानी की संविदा नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से एक वर्ष के लिए होगी। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के नियम 4(2) एवं 5(2) के तहत की गई है। उनकी संविदा नियुक्ति की शर्तें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के प्रावधानों के अनुसार रहेंगी।

देखिये आदेश की कॉपी-

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H