सुप्रिया पांडेय, रायपुर। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग कार्यालय का 19वां स्थापना दिवस आज रायपुर के न्यू सर्किट हाउस स्थित कन्वेंशन हॉल में मनाया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी भाषा, साहित्य और संस्कृति से जुड़े साहित्यकार, लेखक, जनप्रतिनिधि और साहित्य प्रेमी शामिल हुए। कार्यक्रम में रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, संस्कृति एवं राजभाषा के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी भाषा की सेवा करने वाले साहित्यकारों को ‘छत्तीसगढ़ी भाषा के सेवा करइया बेटा-बेटी’ सम्मान से सम्मानित किया गया। खास बात यह रही कि न्यूज 24 एमपी सीजी एवं लल्लूराम डॉट कॉम की वरिष्ठ टीवी एंकर एवं पत्रकार ज्योति सिंह को भी इस सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा प्रकाशित 11 पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।


इस अवसर पर संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एम. भारतीदासन ने छत्तीसगढ़ी में संवाद करते हुए उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया। छत्तीसगढ़ी भाषा में उनकी बातचीत ने कार्यक्रम में स्थानीय भाषा के प्रति अपनापन और गौरव की भावना को और मजबूत किया।
छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन में कवियों ने दी प्रस्तुति
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में ‘बाबा तुलसीदास के साहित्य म छत्तीसगढ़’ विषय पर चर्चा-गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम के तीसरे सत्र में छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें आमंत्रित साहित्यकारों और कवियों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी। इस दौरान छत्तीसगढ़ी भाषा और साहित्य के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार को लेकर भी चर्चा हुई।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


