हिसार। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को हिसार पहुंचे और भाजपा नेता रामनिवास राड़ा के निवास पर पहुंचकर उनकी भाभी स्वर्गीय केसर देवी, धर्मपत्नी स्वर्गीय प्रभूदयाल राड़ा, के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।

कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, हांसी के विधायक विनोद भयाना, नलवा के विधायक रणधीर पनिहार, हिसार के महापौर प्रवीण पोपली, भाजपा जिलाध्यक्ष आशा खेदड़, पूर्व मंत्री अनूप धानक, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, अनिल सैनी मानी, बिहारी लाल राड़ा, प्रशासनिक अधिकारी तथा अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।