देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में SARRA की उच्च स्तरीय समिति की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान मुख्य सचिव ने भूमिगत जल रिचार्ज पर फोकस किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि SAARA ग्राउंड वाटर रिचार्ज पालिसी तैयार करे।
भूमिगत जल रिचार्ज को प्रभावी तरीके से लागू
मुख्य सचिव ने कहा कि SAARA को गैर सरकारी एवं आवासीय सोसाईटी में वर्षा जल संरक्षण के दृष्टिगत भू-जल रिचार्ज की पॉलिसी तैयार किए जाने के निर्देश दिए। इससे भूमिगत जल रिचार्ज को प्रभावी तरीके से लागू किया जा सकेगा। मुख्य सचिव ने राज्यान्तर्गत पौराणिक व सांस्कृतिक महत्त्व के धारे-नौलों के संरक्षण एवं संवर्धन के जीर्णोद्वार के कार्यो के प्रस्ताव भी जनपदों द्वारा शीघ्र भेजे जाने के निर्देश दिए।
READ MORE: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: जनता की समस्याओं का मौके पर हो रहा समाधान
बड़े प्रोजेक्ट्स को विभिन्न विभागों में कन्वर्जेंस
उन्होंने कहा कि प्रदेश में नदियों के पुनर्जीवीकरण पर कार्य हो रहा है। उन्होंने प्रदेश में नदियों के पुनर्जीवीकरण के लिए भी शीघ्र एक SOP तैयार किए जाने के निर्देश दिए। ‘एक जनपद एक नदी‘ प्रोजेक्ट के तहत आए प्रस्तावों को शीघ्र से शीघ्र शुरू किया जाए। बड़े प्रोजेक्ट्स को विभिन्न विभागों में कन्वर्जेंस के माध्यम से किया जा सकता है।
READ MORE: मिशन 2027 की तैयारी, 2 दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे केसी वेणुगोपाल, जिला एवं महानगर अध्यक्षों के साथ की बैठक
बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में SAARA द्वारा विभिन्न जनपदों में कुल 86 परियोजनाएं गतिमान हैं। SAARA के अन्तर्गत जनपद उत्तरकाशी, नैनीताल एंव टिहरी की कुल 16 परियोजनाएं पूर्ण हो गई हैं।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव एल. फैन्नई, सचिव दिलीप जावलकर, रणवीर सिंह चौहान, सी. रविशंकर, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं विभिन्न तकनीकी संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

