उमेश यादव, सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के मालथौन विकासखंड की प्राथमिक शाला गीदा में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत परोसे गए मध्यान भोजन में गंभीर लापरवाही सामने आई है। स्कूल में बच्चों को परोसी गई दाल में इल्लियां मिलने से हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
READ MORE: गरीबों के राशन में मिला जानवर का कंकाल! सरकारी बोरी खोलते ही निकली सिर और पैर की हड्डी, भड़के ग्रामीण
जानकारी के अनुसार, मध्यान भोजन वितरण के दौरान बच्चों की थाली में परोसी गई दाल में इल्लियां दिखाई दीं। समय रहते मामला सामने आने से बच्चों ने भोजन नहीं किया, जिससे संभावित बड़ी अनहोनी टल गई। स्कूल में मध्यान भोजन का संचालन लक्ष्मी स्व-सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है।
READ MORE:‘सलमान खान’ की मौत की जांच करेगी SIT: सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, पत्नी ने फोटो पोस्ट कर लिखा- अब एक भी हत्यारा बाहर नहीं रहेगा
घटना के बाद छात्रों के अभिभावकों ने संबंधित स्व-सहायता समूह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्कूल के प्रभारी सूरज गौंड ने बताया कि घटना के समय वे स्कूल की पुस्तकें लेने मालथौन गए हुए थे। लौटने पर उन्हें पूरे मामले की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि सोमवार को शाला प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई गई है, जिसमें लक्ष्मी स्व-सहायता समूह के विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव रखा जाएगा।
READ MORE: SECL और प्रशासन की लापरवाही! PM श्री स्कूल के पास धंसी जमीन, 800 बच्चों की जिंदगी दांव पर, पटवारी नदारद
इधर, मामले की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर प्रतिमा पाल ने संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि जांच में यदि लापरवाही सिद्ध होती है तो संबंधित स्व-सहायता समूह के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

