कुंदन कुमार, पटना। एसआईआर और चुनाव आयोग के खिलाफ हो रहे विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, जिस चुनावी प्रक्रिया से राहुल और सोनिया गांधी चुनाव जीत कर आएं हैं। आज उसी पर वे उंगली उठा रहे हैं। कह रहे है कि वोट चोरी हुआ है, तो सबसे पहले उनके सांसद इस्तीफा क्यों नहीं देते हैं?
चिराग पासवान ने कहा कि, राहुल गांधी, प्रियंका की जीत अच्छी है और भाजपा की जीत उन्हें खराब लगता है? वोट चोरी लगता है? कर्नाटक और हिमाचल में उसी चुनावी प्रक्रिया से इनकी सरकार बनी, तो अच्छी बात और पश्चिम बंगाल बिहार में एनडीए जीती तो इन्हें वोट चोरी लगती है। ये कैसी राजनीति है?
जनता इन्हें पसंद नहीं करती- चिराग
चिराग पासवान ने आगे कहा कि, राहुल गांधी ये क्यों नहीं मानते कि देश की जनता इन्हें पसंद नहीं करती है। पीएम मोदी को पसंद करती है। इसीलिए इन्हें हार का मंथन करने नहीं आता है। अपनी गलती नहीं देखते हैं और चले हैं मोदी सरकार को गलती दिखाने।
उन्होंने कहा कि, ये लोग ऐसे ही बेतुकी बात करते रहेंगे। जनता सब जानती है कि इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए ये लोग झूठमूठ का भ्रम फैलाने में लगे हैं। चिराग ने कहा कि, अगर इतना ही वोट चोरी की आशंका है, तो सबसे पहले राहुल प्रियंका सहित सभी विपक्षी सांसदों को इस्तीफा दे देना चाहिए।
इंडिया गठबंधन ने कल भी प्रदर्शन का किया है ऐलान
गौरतलब है कि एसआईआर, कथित वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन लगातार प्रदर्शन कर रहा है। इस बीच दिल्ली में कल शनिवार को हुई कार्रवाई के विरोध में इंडिया गठबंधन ने कल 12 अक्टूबर (सोमवार) को दिल्ली में फिर से एक बड़े पैमाने पर प्रदर्शन का ऐलान किया है।
ये भी पढ़ें- ‘…सत्ता का सपना मत देखिए’, INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर रामकृपाल यादव का राहुल गांधी को दी नसीहत

