Bihar News: इंडिया गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और दिल्ली में हुई कार्रवाई के विरोध में 12 अक्टूबर (सोमवार) को दिल्ली में एक बड़े पैमाने पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। इंडिया गठबंधन के इस ऐलान पर बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने की प्रतिक्रिया सामने आई है। मीडिया से बातची में उन्होंने कहा कि, INDIA गठबंधन वाले असफल लोग हैं। जनता ने इनको अदालत के माध्यम से साफ इंकार कर दिया है। अब इनको 5 साल तक थोड़ा प्रयास करना चाहिए। ये लोग अपने धैर्य खो चुके हैं और ये मुद्दा बनाना चाहते हैं।

रामकृपाल यादव ने कहा कि, इसमें राहुल गांधी मुख्य रूप से भूमिका अदा कर रहे हैं, जो देश के लिए, उनके हित के लिए और उनके संगठन के लिए उचित नहीं है। जनता उनको अभी और सबक सिखा देगी। इसलिए नियंत्रण में रहिए, कानून को हाथ में मत लीजिए और अगले 5 साल तक सिर्फ इंतजार कीजिए, आप सत्ता का सपना मत देखिए।

देश में अराजकता फैलाने की कोशिश- रामकृपाल यादव

वहीं, कल जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले ही CJP नेताओं को हिरासत में लिए जाने पर मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि, उनके जो शीर्ष नेता हैं, उन्होंने कल राजधानी सहित देश में अराजकता फैलाने की कोशिश की और कानून व्यवस्था को खराब करने की कोशिश की। सरकार का ये दायित्व है कि अराजकता फैलाने वाली मानसिकता वाला कोई भी व्यक्ति हो और किसी भी क्षेत्र में काम कर रहा हो, उसको कानून के दायरे में लाएगी और कानून के दायरे में सुरक्षित है।

हिरासत में 700 से अधिक लोग

गौरतलब है कि दिल्ली में कल शनिवार 10 अक्टूबर 2026 को जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन में शामिल होने आ रहे सीजेपी नेताओं समेत सैंकड़ों छात्रों और कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों से करीब 700 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

रिहा हुए दीपके, दास और रांका

वहीं, आज रविवार (11, अक्टूबर) को CJP नेता अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में कार्यकारी मजिस्ट्रेट (Executive Magistrate) के सामने पेश किया गया, जहां एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को रिहा कर दिया। वकील सौतिक बनर्जी ने बताया कि, तीनों (अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास) को रिहा कर दिया गया है। अब वे यहां से जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सख्त, शांति समिति की बैठक में सुरक्षा और नियमों पर मंथन, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध