Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आज पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम पर कहा कि, लोक जन शक्ति पार्टी(राविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की नई सूची जारी की गई है। सूची में कई बड़े बदलाव महत्वपूर्ण लक्ष्यों और उद्येश्य के साथ किए गए हैं। जिसमें अलग-अलग राज्यों में होने वाली आगामी विधानसभा के चुनाव को प्राथमिकता देते हुए LJP(रामविलास) की सोच को और मजबूत करते हुए, नए चेहरों को मौका दिया गया है ताकि वे अपने आप को सशक्त कर सकें। बिहार के लिए भी नेतृत्व में बदलाव किए गए हैं। नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

चीनी के बढ़ते दामों पर कही ये बात

वहीं, चीनी के बढ़ते दामों से जुड़े सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि, जिस तरीके से चीनी के दामों में वृद्धि देखने को मिली है, कई बार आशंकाएं उड़ती हैं कि इसमें कहीं-न-कहीं कोई धांधली हो रही है, कोई हॉर्डिंग हो रही है। सरकार ने हर स्तर पर अपनी तरफ से इसमें जांच कराई है। विपक्ष कई बार भ्रमित करने का भी प्रयास करता है एथेनॉल को लेकर, विभिन्न चीज़ों को लेकर ‘उस वजह से ये हो रहा है, इस वजह से ये हो रहा है।

जातिगत जनगणना को बताया जरूरी

कांग्रेस द्वारा जातिगत जनगणना का विरोध करने पर भी चिराग पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया दी। चिराग ने कहा कि, जाति आधारित जनगणना का फैसला सर्वसहमति से, सभी दलों की सहमति से लिया गया फैसला है। बिहार में जब जाति आधारित जनगणना हुई थी, उस वक्त भी बीजेपी के ऊपर सवाल उठाए गए थे, बीजेपी की राजकीय इकाई ने पूर्णतः इसमें अपना समर्थन दिया था, साथ दिया था। प्रधानमंत्री की सोच जाति आधारित जनगणना को लेकर रही है, गृह मंत्री ने सदन के पटल पर इसके बारे में कमिटमेंट दिया है कि हम लोग करा रहे हैं।

चिराग ने कहा कि, जाति आधारित जनगणना का होना मैं और मेरी पार्टी इसलिए जरूरी मानती है क्योंकि कई बार कई योजनाएं उस जाति को मुख्यधारा के साथ जोड़ने की सोच के साथ बनाई जाती हैं।

हिजाब को लेकर ओवैसी के बयान पर कही ये बात

वहीं, हिजाब को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के दिए गए बयान पर चिराग पासवान ने कहा कि, हाईकोर्ट के द्वारा यह आया है, मैं मानता हूं कि अभी यकीनन इस पर रिव्यू की संभावनाएं बाकी हैं। धार्मिक आधार पर वेशभूषा के साथ भेदभाव करना, मैं और मेरी पार्टी इसे उचित नहीं मानती है। हर धर्म की अपनी परंपराएं हैं, हर धर्म से जुड़ी हुई वेशभूषाएं हैं, आचरण हैं। ऐसे में इन व्यक्तिगत विषयों के ऊपर पाबंदी लगाना, मैं और मेरी पार्टी इसे उचित नहीं मानती है।

चिराग ने कहा कि, जिस समाज के लिए यह फैसला लिया गया है, मुस्लिम वर्ग को, यकीनन ज़रूर उनकी चिंताएं होंगी, पर मैं मानता हूं कि हायर अपील में शायद इसको दोबारा से रीकंसीडर जरूर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- भागलपुर में मजदूरों से भरी नाव गंगा नदी में पलटी, 21 सुरक्षित, एक मजदूर लापता, देखें VIDEO