Chirag Paswan: बिहार ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड के सदस्य डॉ. राजन सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान यह दावा किया है कि केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ट्रांसजेंडर समुदाय से हैं और उन्होंने अपनी इस पहचान को छुपा कर रखा है। डॉ. राजन सिंह ने एक वीडियो बयान में यह विवादित टिप्पणी की, जिसके बाद से यह मामला सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में तेजी से फैल गया। वहीं, अब इस मामले पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की प्रतिक्रिया सामने आई है।
मांझी ने सीएम से की कार्रवाई की मांग
जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, किसी केंद्रीय मंत्री पर अभद्र टिप्पणी कर उन्हें ट्रांसजेंडर बताना कहीं से ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि, मैं बिहार सरकार से केंद्रीय कैबिनेट में हमारे साथी चिराग पासवान पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के उपर कार्रवाई करने की मांग करता हूं। इस पोस्ट में उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी को भी टैग किया है।
मांझी द्वारा इस पोस्ट को साझा करने के बाद बिहार में इस मुद्दे को लेकर सियासत तेज हो सकती है। ऐसे में अब यह देखने वाली बात होगी की चिराग पासवान या फिर उनकी पार्टी की ओर से इसपर क्या कुछ प्रतिक्रिया सामने आती है?
चिराग से सच स्वीकार करने की अपील
दरअसल पीएम मोदी को भगवान बताने और उनकी मंदिर बनवाने की बात करने वाले डॉ. राजन सिंह ने हालही में एक वीडियो में यह दावा किया था कि चिराग पासवान ट्रांसजेंडर समुदाय से हैं और उन्होंने अपनी पहचान को छुपा रखा है। वीडियो में राजन सिंह ने चिराग से अपनी पहचान को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने की भी अपील की और कहा कि हम तो चाहते हैं कि ट्रांसजेंडर समुदाय से कोई मुख्यमंत्री बने, लेकिन वो तो अपनी पहचान छुपाकर रखते हैं। लल्लूराम डॉट कॉम वायरल वीडियो या फिर इन दावों की पुष्टि नहीं करता है।
चिराग-विशाल सिंह का वीडियो हुआ था वायरल
हालही में गणपति विसर्जन के दौरान चिराग पासवान और टीवी अभिनेता विशाल सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें गणपति विसर्जन के दौरान भावुक नजर आए। इस दौरान चिराग और विशाल एक जैसे कपड़ों में नजर आए थे, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं और अफवाहें चल रही हैं।
ये भी पढ़ें- जदयू को झटका! सारण में नजमुल होदा के बागी तेवर, बोले- पार्टी समर्थन के बिना भी लड़ूंगा चुनाव!



