CJI Surya Kant Comment On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट करने का ऐलान किया है। प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने दिल्ली आने वाली सभी मेल और एक्स्प्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है। सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभी ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन को अवैध करार देते हुए पूरे दिल्ली में किलेबंदी कर दी है। नोएडा और दिल्ली के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. नोएडा से दिल्ली जाने वाले सभी बॉर्डर पर पुलिस और सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ाई गई है। दिल्ली के ट्रांसपोर्ट को बंद करने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। प्रदर्शन को लेकर ज्यादा सख्ती पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई। हालांकि सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट सीजेआई सूर्यकांत एक बार फिर ऐसा टिप्पणी कर दी, जिसे लेकर बवाल बढ़ सकता है। सीजेआई ने प्रदर्शनकारियों की तुलना मक्खी से कर डाली।

CJI सूर्यकांत ने कहा- आपको कुछ चीजों को रोकना ही होगा। उन्हें रोकने के लिए सिर्फ उतनी ही कार्रवाई करें जितनी जरूरी हो। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल करें।

मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने रेल सेवा, मेट्रो समेत तमाम पाबंदियों पर चिंता जताई।  चीफ जस्टिस ने इस दौरान कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन इसके लिए आवाजाही पूरी तरह बंद नहीं कर सकते। CJI सूर्यकांत ने कहा- मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी प्रशासन की ओर से मेट्रो रेल सेवाएं बंद करने के फैसले पर थी। शीर्ष अदालत का कहना था कि पुलिस और प्रशासन ताकत के इस्तेमाल से बचना और उसे आनुपातिक (Proportionate) कार्रवाई करनी चाहिए।

याचिकाकर्ताओं ने मेट्रो और ट्रेन सेवाएं प्रभावित होने का उठाया मुद्दा

शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने सरकार से बंद किए गए मेट्रो स्टेशनों की संख्या कम करने और सड़कों पर की गई बैरिकेडिंग की समीक्षा करने को कहा। कोर्ट ने जोर दिया कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ आम लोगों की सुविधा और सार्वजनिक परिवहन की उपलब्धता का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। मामले में अगली सुनवाई सोमवार को होगी। अब इस पर नजर रहेगी कि सरकार सुरक्षा उपायों में क्या बदलाव करती है और मेट्रो व सड़क यातायात को लेकर क्या निर्णय लिया जाता है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने अदालत को बताया कि दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं और कुछ ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशनों से ही रोक दिया गया है। इस पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सवाल किया कि क्या कई मेट्रो स्टेशनों को पूरी तरह बंद रखने की योजना है। कोर्ट की चिंता मुख्य रूप से इस बात को लेकर थी कि सुरक्षा इंतजामों के कारण आम लोगों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

सुप्रीम कोर्ट सीजेआई सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद ही बना था कॉकरोच जनता पार्टी

बता दें सकि सुप्रीम कोर्ट सीजेआई सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद ही कॉकरोच जनता पार्टी का उद्भव हुआ था। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की शुरुआत 16 मई 2026 को अभिजीत दीपके द्वारा एक व्यंग्यात्मक (सटायर) और डिजिटल राजनीतिक आंदोलन के रूप में की गई थी। दरअसल 15 मई 2026 को सीजेआई सूर्यकांत की एक टिप्पणी से विवाद खड़ा हो गया था, जिसमें कथित तौर पर बेरोजगार युवाओं और सिस्टम पर टिप्पणी करते हुए ‘कॉकरोच’ और ‘परजीवी’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। सीजेआई सूर्यकांत की इस टिप्पणी से नाराज होकर अभिजीत दीपके ने कॉकरोच जनता पार्टी की नींव रखी थी।

CJP को प्रोटेस्ट के लिए नहीं दी गई परमिशन

बता दें कि  कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट करने का ऐलान किया है। प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने दिल्ली आने वाली सभी मेल और एक्स्प्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है।  वहीं दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के धरना प्रदर्शन की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सीजीपी के पिछले ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए प्रोटेस्ट की अनुमति नहीं दी गई है। इसी के साथ ही पूरे दिल्ली में ‘धारा 163’ कर दिया गया है। साथ ही दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी को सख्त वॉर्निंग देते हुए कहा कि प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा सकती है। ऐसे में इस ‘गैर-कानूनी’ प्रोटेस्ट में शामिल न हों, अपना और अपने परिचितों का ख्याल रखें।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m