CJP Delhi Protest Live: कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) पुलिस हिरासत से रिहा हो गए हैं। अभिजीत दीपके के साथ ही आशुतोष रांका और सौरव दास (Saurav Das) भी रिहा हो गए हैं। तीनों को करीब 23 घंटे हिरासत में रखने के बाद रिहा किया गया है। तीनों को दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया था। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने तीनों को एक साल तक शांति भंग न करने की शर्त रखते हुए रिहा कर दिया है। वहीं यूट्यूबर ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) को दिल्ली पुलिस ने देर रात हिरासत से छोड़ दिया। हालांकि सभी चारों के सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर संशय है।
कॉकरोच जनता पार्टी ने पोस्ट करते हुए अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास की रिहाई की जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, ‘कॉकरोच कभी नहीं मरते।
CJP संस्थापक अभिजीत दिपके और पार्टी लीडर्स सौरव दास और आशुतोष रांका को शनिवार को हिरासत में लिया गया था। रविवार को उन्हें दिल्ली की ACM कोर्ट में पेश किया गया। ACM कोर्ट ने अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को रिहा कर दिया। कोर्ट ने तीनों को एक साल तक शांति भंग नहीं करने की शर्त पर रिहा किया है।
इससे पहले CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा- अभिजीत, आशुतोष और सौरव को आज दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने मुझे सुबह इस बारे में जानकारी दी। CJP की लीगल हेड होने के नाते, मैं हमारी तरफ से पेश होने वाले दूसरे वकीलों के साथ पुलिस स्टेशन में मौजूद रहूंगी।
कॉकरोच जनता पार्टी की 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस
अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास रिहाई के बाद दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन से रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात नहीं की। CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कार के अंदर से बताया कि CJP दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।
यूट्यूबर ध्रुव राठी को देर रात रिहा
इधर यूट्यूबर ध्रुव राठी को देर रात रिहा कर दिया गया। दिल्ली पुलिस ने चेतावनी दी है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की कोशिश की गई तो कार्रवाई होगी। ध्रुव राठी उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें 10 अक्टूबर को प्रोटेस्ट से पहले हिरासत में लिया गया था। उन्हें जंतर-मंतर पर आने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम पुलिस की मदद से उनके घर से हिरासत में लिया था। ध्रुव इससे पहले बेंगलुरु में सीजेपी के प्रोटेस्ट में नजर आए थे। बेंगलुरु प्रोटेस्ट में उनके साथ एक्टर प्रकाश राज और सीजेपी नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका भी थे।
प्रोटेस्ट से एक दिन पहले ध्रुव राठी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उनके पीछे इंडिया गेट नजर आ रहा था। इस वीडियो में उन्होंने लोगों से आंदोलन में शामिल होने के लिए कहा था।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

