CJP Lehra Do Tiranga March: कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी (CJP) आज दिल्ली के कनॉट प्लेस (Connaught Place) में बने सेंट्रल पार्क में लहरा दो तिरंगा मार्च निकालने का ऐलान किया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) ने कहा कि यह मार्च शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में होगा। वहीं दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने CJP के इस मार्च को अनुमति नहीं दी है। कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। ऐसे में आज फिर दिल्ली पुलिस और सीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल सकता है।
CJP ने इसे अपने नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में यह मार्च बुलाया है। दोनों नेताओं को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
इधर मार्च स पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने गिरफ्तारी की आशंका जताई है। उन्होंने गुरुवार रात 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि दिल्ली पुलिस उन्हें गुरुवार रात या शुक्रवार सुबह तक गिरफ्तार कर सकती है।अभिजीत ने X पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कर आरोप लगाया कि सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी उनका पीछा कर रहे हैं। उन्होंने कहा- मैं नरेंद्र मोदी से कहना चाहता हूं कि हम इससे डरने वाले नहीं हैं। मैं यहां बैठा हूं, आओ उठा लो। अगर इस देश में तिरंगा लहराने के लिए जेल जाना पड़ेगा, तो हम उसके लिए तैयार हैं।
NDMC ने सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर को आम लोगों के लिए बंद किय़ा
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर को आम लोगों के लिए बंद रखने का फैसला किया है। इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई है और यातायात में बदलाव किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।
कनॉट प्लेस और आसापास के इलाकों में सुरक्षाबल तैनात
CJP के ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन से पहले कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 3 बजे से कुछ सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। लोगों को यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखने और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से आदेश का पालन करने की अपील की है।
तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली में 25 हजार जवान तैनात
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर नए CCTV कैमरे लगाए गए हैं। नई दिल्ली और आसपास के इलाकों में 25,000 से ज्यादा पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा (prohibitory orders) लागू कर दी गई है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने मार्च पर रोक लगाने से इनकार किया था
इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने 15 अक्टूबर को CJP के प्रस्तावित मार्च पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि मार्च को पुलिस की अनुमति मिल गई है। अदालत ने पुलिस की उस बात को दर्ज किया कि वह कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाएगी।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

