Delhi Police Allegedly Arrested NSUI And Congress Workers: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को हुए एनएसयूआई के प्रदर्शन के दौरान रितु बराला और एक महिला पुलिसकर्मी के बीच मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस सुबह 4:30 बजे युवा कांग्रेस अध्यक्ष समेत नेताओं और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं उठा ले गई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के अध्यक्ष उदय भानु चिब (Uday Bhanu Chib), पार्टी के अन्य नेताओं और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को संसद मार्ग थाने के बाहर से हिरासत में लिया गया है। दिल्ली पुलिस कि इस कार्रवाई पर कांग्रेस भड़क गई है।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने रातभर एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे कार्यकर्ताओं को सुबह गिरफ्तार कर लिया। पार्टी ने एनएसयूआई की दो महिला कार्यकर्ताओं रितु बराला और अथिरा विजयन के साथ पुलिस के कथित दुर्व्यवहार को लेकर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और खराब व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु चिब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना का वीडियो साझा करते हुए दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा, “रातभर एफआईआर मांगी, सुबह 4:30 बजे गिरफ्तार! ये कैसा इंसाफ है, दिल्ली पुलिस?”उन्होंने एनएसयूआई की कार्यकर्ता रितु बराला और अथिरा का जिक्र करते हुए पूछा कि आखिर उनका गुनाह क्या था। जबकि कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास ने भी पुलिस कार्रवाई का वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा कि दिल्ली पुलिस भूल रही है कि उसे वेतन भारत के लोगों से मिलता है, न कि भाजपा मुख्यालय से। श्रीनिवास ने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर एनएसयूआई की दोनों महिला कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने ज्यादती की।

रितु बराला ने राहुल गांधी के सामने बताई आपबीती

एनएसयूआई के प्रदर्शन के दौरान रितु बराला और महिला पुलिसकर्मी के बीच मारपीट का मामला सामने आया था। रितु राजस्थान के झुंझुनूं की रहने वाली हैं और राजस्थान विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में सक्रिय रही हैं। बुधवार को दिल्ली में राहुल गांधी के साथ हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में रितु ने प्रदर्शन के दौरान अपने साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के बारे में बताया था। राहुल गांधी ने उनकी ओर इशारा करते हुए उन्हें “शेरनी” कहा। जब रितु से पूछा गया कि क्या उन्हें डर लगा था, तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें डर नहीं लगा।

अथिरा विजयन की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाने वाली केरल की कानून की छात्रा अथिरा विजयन की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। अथिरा दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा और एनएसयूआई की कार्यकर्ता हैं। शिकायत के मुताबिक, अथिरा ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस के जवानों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उनके शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। उनका दिल्ली के हार्डिंग अस्पताल में इलाज चल रहा है।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m