Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (15 अक्टूबर 2026) की खबरों में SIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट करेगी चुनाव आयोग; राहुल गांधी से CJI बोले-कोर्ट को धमका नहीं सकते; नेहा बोरा और अभिजीत दिपके की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा; धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म हो जाएगा प्रमुख रहा।

1. SIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट करेगी चुनाव आयोग

SIR को लेकर मचे विवाद के बीच चुनाव आयोग ने गुरुवार को एक बड़ा ऐलान किया. SIR विवाद और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की बीच चुनाव आयोग ने 17 राज्यों में विशेष सारांश पुनरीक्षण (SSR) करने का आदेश दिया है. चुनाव आयोग ने जन प्रतिनिधि कानून की धारा 21 के तहत यह आदेश दिया है. चुनाव आयोग ने इसके लिए राज्यों को सूचित किया है.

पढ़े पूरी खबर……

2. राहुल गांधी से CJI बोले-कोर्ट को धमका नहीं सकते

मुख्य चुनाव आयुक्त यानी सीईसी ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar) को हटाने और वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) रद्द करने को लेकर राहुल गांधी-ओवैसी समेत 14 विपक्षी नेताओं की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। इसके साथ ही प्रदर्शन पर पाबंदियों से जुड़ी याचिकाओं पर भी सुनवाई जारी है। इसके साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और विपक्ष के नेताओं के सुप्रीम कोर्ट आने के दौरान हुए हंगामे और नारेबाजी के खिलाफ भी सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर सुनवाई हो रही है। सभी याचिकाओं पर सुनवाई चीफ जस्टिस सूर्यकांत (Chief Justice Surya Kant) और जस्टिस जोयमाल्या बागची की बेंच कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने 12 अक्टूबर को इंडिया ब्लॉक के SC मार्च को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोई हमें डरा या धमका नहीं सकता है।

पढ़े पूरी खबर……

3. नेहा बोरा और अभिजीत दिपके की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा

 मुख्य चुनाव आयुक्त यानी सीईसी ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar) के खिलाफ लड़ाई में अब कॉकरोच जनता पार्टी और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन यानी एआईएसए (AISA) एक साथ हो गया है। कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर अभिजीत दिपके AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडवोकेट कपिल सिब्बल, प्रशांत भूषण और एक्टर प्रकाश राज भी शामिल हुए। हालांकि नेहा बोरा और अभिजीत दिपके की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा हो गया। नेहा बोरा ने ही बोलना शुरू किया मौजूद लोगों ‘बंद करो’ के नारे लगाने लगे। इससे कुछ देर के लिए अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई।

पढ़े पूरी खबर……

4. धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म हो जाएगा

धर्म परिवर्तन और जाति आधारित आरक्षण (Caste-based reservation) को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) ने अहम फैसला सुनाया है। देश के शीर्ष न्यालाय ने कहा कि धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म हो जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हिंदू सामाजिक व्यवस्था में पिछड़े वर्ग या अनुसूचित जाति से जुड़े व्यक्ति को दूसरा धर्म अपनाने के बाद जाति आधारित आरक्षण का लाभ नहीं मिल सकता।

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरें……

आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस:  आमिर खान (Aamir Khan) के भतीजे और अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया है। मुंबई पुलिस ने एक्शन लेते हुए इमरान खान को भारत छोड़ने आदेश दिया है। इमरान खान विदेशी होते हुए भी अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञान कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल हुआ था।  इमरान खान को मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी लिया था। अब उन्हें भारत छोड़ने के लिए कहा है। (पूरी खबर पढे)

E20 पेट्रोल के बाद 5% हाइड्रोजन रसोई गैस में मिलाने का ड्रॉफ्ट तैयार: पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंडिंग के बाद अब कुकिंग गैस में भी ब्लेंडिंग की तैयारी सरकार कर रही है. खाड़ी युद्ध शुरू होने के बाद भारत को तेल संकट का सामना करना पड़ा. घरों में पाइप से आने वाली प्राकृतिक गैस (PNG) में अब 5% तक हाइड्रोजन मिलाने की तैयारी है. इसे लेकर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) ने ड्राफ्ट तैयार किया है. (पूरी खबर पढ़े)

अमेरिका में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का भारतः अमेरिका के हिंदू मंदिर में ‘कत्लेआम की साजिश’ पर भारत भड़क गया है। अमेरिका के इलिनॉय राज्य में हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर गोलीबारी की साजिश की भारत ने निंदा की है। भारतीय विदेश मंत्रालय यानी एमईए ने अमेरिका को भारत विरोधी नफरतों पर अंकुश लगाने की नसीहत दी है। (पूरी खबर पढ़े)

बच्चों की दवा में घोड़े-गाय का लिवर टॉनिक:  गुजरात (Gujarat) में मासूमों की सेहत से खिलवाड़ करने का शॉकिंग और सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूरत में बच्चों की दवा में घोड़े-गाय का लिवर टॉनिक इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। मेडिकल स्टोर संचालक साजिद मुल्ला पशुओं का लिवर टॉनिक बच्चों की दवा हिमालया कंपनी के Liv.52 Drops के नाम पर बेच रहा था। मामले की जानकारी मिलने के बाद सूरत स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने फूड एंड ड्रग्स विभाग की टीम के साथ छापा मारा तो उसके भी होश उड़ गए। दुकान संचालक मोहम्मद साजिद इब्राहिम मुल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुजरात पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। (पूरी खबर पढ़े)

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m