Notice to Actor Imran Khan to leave India: आमिर खान (Aamir Khan) के भतीजे और अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया है। मुंबई पुलिस ने एक्शन लेते हुए इमरान खान को भारत छोड़ने आदेश दिया है। इमरान खान विदेशी होते हुए भी अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञान कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल हुआ था। इमरान खान को मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी लिया था। अब उन्हें भारत छोड़ने के लिए कहा है।
बई पुलिस के अनुसार, भारतीय नागरिक न होने के बावजूद विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के कारण, इमरान खान के खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट (प्रवासन अधिनियम) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
बता दें कि इमरान खान ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में 10 अक्टूबर को चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) की मांग के समर्थन में आयोजित एक प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। उस दौरान पुलिस ने इमरान खान समेत कई लोगों को हिरासत में लिया था। उसी शाम उन्हें रिहा भी दिया गया था। अब यह बात सामने आई है कि इमरान खान भारतीय नागरिक नहीं हैं, बल्कि वे अमेरिकी नागरिक हैं। उनके पास OCI (ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया) कार्ड है।
इमरान खान को इमिग्रेशन संबंधी कार्रवाई का सामना क्यों करना पड़ रहा है?
पूर्व भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर इमरान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इमरान पर आरोप है कि वह ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के समर्थन में शनिवार को मुंबई में हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। जबकि वह एक “विदेशी नागरिक” हैं। मुंबई के जॉइंट पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार शर्मा को लिखे अपने पत्र में, बीजेपी नेता ने यह जानना चाहा कि क्या खान को इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की कानूनी अनुमति मिली हुई थी। सोमैया ने मुंबई पुलिस से इस मामले की जांच करने और उचित कार्रवाई करने को कहा है। एक्स पर की गई एक पोस्ट में, भाजपा नेता ने कहा कि खान को तुरंत देश से बाहर निकाल देना चाहिए।
इमरान ने हिरासत में लिए जाने से पहले क्या कहा था?
वहीं ‘हिरासत में लिए जाने से पहले इमरान खान ने क्लियर किया था कि उनकी कोई मांग नहीं है और वे किसी संगठन का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे हैं। वहां अपनी मौजूदगी के बारे में बात करते हुए, अभिनेता ने कहा था, “मेरी कोई मांग नहीं है। मैं यहां एक नागरिक के तौर पर हूं, एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो इसी शहर में रहता है। मैं यहां यह देखने आया हूं कि लोगों की आवाजाही पर रोक क्यों लगाई जा रही है और लोगों की आवाज को क्यों दबाया जा रहा है। इसीलिए मैं यहां हूं. मैं ऐसी सिचुएशन में नहीं हूं कि किसी से कोई मांग कर सकूं। और न ही मैं किसी संगठन का हिस्सा हूं, मैं यहां बस एक प्रतिनिधि के तौर पर हूं।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

