कुंदन कुमार, पटना। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और ‘SIR’ प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी के विरोध में आज कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का बड़ा प्रदर्शन आयोजित हो रहा है। इस संभावित आंदोलन और मार्च को ध्यान में रखते हुए दिल्ली से लेकर पटना तक पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।

​दिल्ली में कड़े सुरक्षा इंतजाम

​राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर पैनी नजर रख रही हैं।

​पटना में रैपिड एक्शन फोर्स और सीआरपीएफ तैनात

​बिहार की राजधानी पटना भी इस हलचल का मुख्य केंद्र बनी हुई है। गांधी मैदान में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की टुकड़ियों को तैनात किया गया है, जबकि जेपी गोलंबर पर CRPF और बिहार पुलिस के जवान मुस्तैद हैं। शहर के प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति या अनियंत्रित भीड़ से निपटा जा सके।

​4 प्रीमियम ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान

​सुरक्षा व्यवस्था और मार्च की संभावना को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने पटना से दिल्ली जाने वाली चार प्रमुख प्रीमियम ट्रेनों को आज के लिए रद्द कर दिया है। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
​प्रशासन का कहना है कि किसी भी स्थिति में शांति व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।