Cockroach Janta Party Protest: कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने कनॉट प्लेस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। CJP Protest के दौरान दिल्ली पुलिस के लाठीचार्ज पर सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) नाराज हो गए हैं। सोनम वांगचुक ने कहा कि जिस क्रूरता और बेरहमी से पुलिस ने छात्रों और युवाओं को मारा-पीटा है। इसे देखते हुए वह अपना अनशन नहीं तोड़ेंगे।

इधर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि पुलिस के लाठीचार्ज में एक लड़की गंभीर रूप से घायल हुई है, जोकि राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने पूछा कि सरकार ने युवाओं के खिलाफ इतनी बर्बरता क्यों की?

जबकि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के बीच सोमवार को मुलाकात हुई। सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच दो दौर की बातचीत हुई, लेकिन सरकार की ओर से प्रदर्शनकारियों की किसी भी मांग पर कोई आश्वासन नहीं दिया गया। हालांकि, जेपी नड्डा ने प्रतिनिधियों से धरना समाप्त कर सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद कॉकरोच जनता पार्टी(CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि हमने अपनी बात रख दी हैष अब फैसला उन्हें करना है। उन्हें युवाओं को न्याय दिलाना होगा। हालांकि आज पुलिस के जरिए उन्होंने जो बर्बरता दिखाई, उसे देखते हुए मुझे आशा कम लगती है। धर्मेंद्र प्रधान का समय पूरा हो चुका है और उन्हें जाना ही होगा। सवाल यह है कि कब जाएंगे? 12 साल में पहली बार, युवाओं के दबाव के कारण सरकार ने लोगों को बातचीत के लिए बुलाया है। उन्होंने हमें चर्चा के लिए बुलाया. यह अपने आप में इस आंदोलन और विरोध की एक बड़ी जीत है। हमें भरोसा दिलाया गया है कि वे इस मामले पर चर्चा करेंगे और जल्द ही हमें जवाब देंगे।

लाठीचार्ज में एक लड़की गंभीर रूप से घायल

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि पुलिस के लाठीचार्ज में एक लड़की गंभीर रूप से घायल हुई है, जोकि राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने पूछा कि सरकार ने युवाओं के खिलाफ इतनी बर्बरता क्यों की?

जंतर-मंतर की सुरक्षा बढ़ाई

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘संसद चलो’ विरोध प्रदर्शन के एक दिन बाद जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m