Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (20 जुलाई 2026) की खबरों में कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च में लाठीचार्ज; डेंगू वैक्सीन की मंजूरी; मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा में भारी हंगामा; बांग्लादेश में भगवान राम की मूर्ति बनाने पर युवक गिरफ्तार प्रमुख रहा।

1. कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च में लाठीचार्ज
जंतर-मंतर पर सोमवार सुबह कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान उस समय तनाव बढ़ गया, जब प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड तोड़कर संसद की ओर बढ़ने की कोशिश की। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन स्थल खाली कराते हुए मंच और टेंट हटवा दिए तथा भीड़ को तितर-बितर कर दिया।

2. डेंगू वैक्सीन की मंजूरी
भारत ने डेंगू के खिलाफ लड़ाई में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने देश की पहली डेंगू वैक्सीन ‘क्यूडेंगा’ (QDENGA/TAK-003) को मंजूरी दे दी है। जापानी दवा कंपनी टाकेडा (Takeda) द्वारा विकसित यह वैक्सीन डेंगू वायरस के चारों प्रमुख सीरोटाइप (DENV-1, DENV-2, DENV-3 और DENV-4) से सुरक्षा देने के लिए तैयार की गई है। भारत में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है।

3. मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा में भारी हंगामा
संसद के मानसून सत्र की शुरुआत होते ही, जैसा की पहले ही यह संभावना व्यक्त किया था कि शुरुआती दिन हंगामा होने के जबरदस्त आसार हैं, और हुआ वैसा ही. मानसून सत्र शुरू होते ही लोकसभा में पहले ही दिन विपक्षी सांसदों ने NEET-UG पेपर लीक और अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी (चंदा चोरी) के आरोपों को लेकर भारी हंगामा किया.

4. बांग्लादेश में भगवान राम की मूर्ति बनाने पर युवक गिरफ्तार
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हिंदू युवक हरिदास चंद्र तरणी दास की गिरफ्तारी के विरोध में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुआ. यह प्रदर्शन नेशनल प्रेस क्लब के बाहर हुआ जिसमें हिंदू, बौद्ध और ईसाई नेताओं ने गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन किया. कहा जा रहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे केस में गिरफ्तारी किया गया है, जिससे राम की 81 फीट ऊंची प्रतिमा निर्माण को रोका जा सके.
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
कलकत्ता हाईकोर्ट से TMC को झटकाः कलकत्ता हाईकोर्ट ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को बड़ा झटका देते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पार्टी के तीन बैंक खातों पर लगाई गई ‘डेबिट फ्रीज’ को हटाने से इनकार कर दिया। जस्टिस कृष्णा राव की सिंगल-जज बेंच ने अंतरिम राहत देने से मना करते हुए स्पष्ट किया कि फिलहाल ईडी की कार्रवाई में अदालत हस्तक्षेप नहीं करेगी। इसके साथ ही करीब 440 करोड़ रुपये जमा वाले तीनों बैंक खातों से अगले आदेश तक कोई निकासी नहीं हो सकेगी। (पूरी खबर पढ़े)
सरकार ने संसद में कहा- E20 फ्यूल से इंजन फेल होने की पुष्टि नहींः देश में 20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20 Fuel) को लेकर चल रही आशंकाओं के बीच केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि E20 के कारण वाहनों के इंजन खराब होने या अचानक बंद होने की कोई पुख्ता रिपोर्ट सामने नहीं आई है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने रविवार को राज्यसभा में लिखित जवाब में बताया कि यह निष्कर्ष देशभर में चल रहे 23 करोड़ से अधिक वाहनों के संचालन अनुभव, सर्विस रिकॉर्ड और वैज्ञानिक अध्ययनों के आधार पर निकाला गया है। (पूरी खबर पढ़े)
Andy Burnham बने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्रीः यूनाइटेड किंगडम (UK) की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। लेबर पार्टी के नेता एंडी बर्नहैम ने सोमवार को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाल लिया। पिछले सप्ताह पार्टी का नया नेता चुने जाने के बाद बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स III ने उन्हें नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। इससे पहले निवर्तमान प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंपकर सत्ता का हस्तांतरण पूरा किया। (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


