नैनीताल-कालाढूंगी मोटर मार्ग में पर्यटकों से भरे टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख व्यक्त किया. इस हादसे में दो पर्यटकों के निधन और अन्य यात्रियों के घायल होने की सूचना है. सीएम ने दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ एवं अन्य राहत-बचाव दलों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू अभियान संचालित किया.

सीएम ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों को तत्काल एवं समुचित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए. गंभीर रूप से घायलों को आवश्यकता पड़ने पर हेली एंबुलेंस सहित अन्य उपलब्ध माध्यमों से उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. सीएम ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगतों की आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. धामी ने सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की.

इसे भी पढ़ें : नैनीताल में भीषण सड़क हादसा: टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, 2 महिलाओं की थम गई सांसें

नैनीताल-कालाढूंगी मोटर मार्ग पर यूपी के पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर खाई में गिर गया. इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि बच्चों सहित कई लोग घायल हो गए. घटना से इलाके में कोहराम मच गया. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

हादसे में 2 महिलाओं की मौत

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मेरठ के 28 पर्यटक नैनीताल घूमकर आ रहे थे. इसी दौरान कालाढूंगी के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और ड्राइवर कुछ समझा पाता कि उससे पहले खाई में गिर गई. इस भीषण हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई. जबकि बच्चों सहित कई लोग घायल हो गए. घटना से इलाके में कोहराम मच गया. आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.