CM Rekha Gupta Instructions To Cleanliness Delhi: दीपावली और अन्य पर्व के दौरान दिल्लीवासियों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खुद मैदन में उतर गई है। लिहाजा त्योहारी सीजन में दिल्ली की सफाई को लेकर सीएम रेखा गुप्ता सख्त रूख अख्तियार किया है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों और एजेंसियों को सफाई व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने, कूड़े के ढेर हटाने और नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राजधानी में सफाई के मामले में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रेखा गुप्ता ने कहा कि बैठकें करने और रिपोर्ट तैयार करने से व्यवस्था नहीं सुधरेगी। अधिकारियों को फील्ड में उतरकर काम करना होगा और यह भी सुनिश्चित करना होगा कि दिए गए निर्देशों का पालन हो रहा है।

दिल्ली की सफाई को लेकर मुख्यमंत्री ने दिल्ली सचिवालय में एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के कुछ इलाकों में कूड़े के ढेर लगे होने और समय पर कूड़ा नहीं उठाए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। सफाई के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन उनके अपेक्षित परिणाम जमीन पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। कुछ जोन में कूड़ा उठाने में लापरवाही की शिकायतें भी सामने आई हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए और सफाई व्यवस्था में सुधार का असर स्पष्ट रूप से नजर आना चाहिए।

सीएम ने गंदगी तत्काल हटाने को कहा

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सफाई के बाद कूड़े का समय पर उठाना भी जरूरी है। इसमें देरी होने पर दोबारा कूड़े के ढेर लग जाते हैं। लिहाजा सफाई और कूड़ा उठाने के कामों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों, चौराहों, फ्लाईओवरों, बाजारों, रिहायशी इलाकों और अन्य सार्वजनिक स्थलों से कूड़ा, निर्माण मलबा और गंदगी तत्काल हटाई जाए।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m