दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार ‘टैलेंट हंट स्कीम – हौसलों की उड़ान 2026-27’ की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि यह पहल केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि दिल्ली के युवाओं की प्रतिभा को पहचानने, निखारने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का एक सशक्त मंच बनेगी। जन सेवा सदन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने इस महत्वाकांक्षी योजना के आधिकारिक लोगो का भी अनावरण किया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में ‘हौसलों की उड़ान 2026-27’ टैलेंट हंट स्कीम लॉन्च की. 16-35 वर्ष के युवाओं के लिए यह योजना निःशुल्क पंजीकरण के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर है.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार ‘टैलेंट हंट स्कीम – हौसलों की उड़ान 2026-27’ की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि यह पहल केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि दिल्ली के युवाओं की प्रतिभा को पहचानने, निखारने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का एक सशक्त मंच बनेगी.

उन्होंने कहा कि यह लोगो दिल्ली के युवाओं के सपनों, रचनात्मकता और उड़ान भरते आत्मविश्वास का प्रतीक है। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति व भाषा मंत्री श्री कपिल मिश्रा भी उपस्थित थे। गायन, नृत्य सहित 7 विधाओं में प्रतिभा खोज 4 चरणों में होगी.
मुख्यमंत्री के अनुसार यह योजना दिल्ली की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में लागू की जाएगी. योजना के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है. इसके अंतर्गत लगभग 25,000 से अधिक युवाओं को विभिन्न चरणों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित और चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा ताकि हर प्रतिभागी को समान अवसर मिल सके.
16 से 35 वर्ष के युवा इस योजना के अंतर्गत मंगलवार से www.delhitalenthunt.com के समर्पित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से बिल्कुल निःशुल्क पंजीकरण कर सकेंगे. इसी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, कार्यक्रम की जानकारी और अपडेट्स भी नियमित मिलेंगे.
प्रतियोगिता में कुल 7 प्रमुख विधाओं में मुकाबला आयोजित किया जाएगा. इनमें गायन की श्रेणी में शास्त्रीय, लोक संगीत एवं गैर-शास्त्रीय संगीत को शामिल किया गया है. नृत्य श्रेणी में शास्त्रीय, लोक नृत्य तथा आधुनिक/गैर-शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे. इसके अलावा फाइन आर्ट एवं डिजिटल आर्ट, मूर्तिकला एवं पॉटरी, संगीत रचना, वाद्य संगीत और अभिनय एवं रंगमंच जैसी विधाओं में भी प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा.
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 2.5 लाख रुपये, दूसरा स्थान पर रहने वाले को 2 लाख रुपये, तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 1.5 लाख रुपये और चौथा स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि हौसलों की उड़ान केवल प्रतिभा खोज कार्यक्रम नहीं, बल्कि दिल्ली के युवाओं को देश और दुनिया के सामने अपनी पहचान बनाने का मंच है. मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य केवल प्रतिभाओं की खोज करना नहीं, बल्कि दिल्ली के युवाओं के लिए एक ऐसा मंच तैयार करना है जो सुगमता, समावेशिता, विविधता और प्रतिभाशाली युवाओं के लिए स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता के अवसरों को बढ़ावा देना है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

