रायपुर। चक्रवात ‘अर्नब’ के खतरे को भांपते हुए इस बार केंद्र सरकार ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है. यही वजह रही कि अब तक ‘अर्नब’ से जन-धन की हानि की खबरें नहीं के बराबर हैं. चक्रवात अर्नब से निपटने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की गई मदद पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है.

यह भी पढ़ें: बाघ की मौजूदगी का फोटो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, डीएफओ ने कहा- अभी तक नहीं मिला कोई फुट प्रिंट, अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करने की अपील…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किए अपने पोस्ट में छत्तीसगढ़ सहित सभी प्रभावित राज्यों को हरसंभव सहायता का भरोसा देने के लिए केंद्रीय गृह अमित शाह का हृदय से आभार जताया है. इसके साथ प्रदेशवासियों की सुरक्षा को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि विभिन्न एजेंसियों के समन्वय से राहत एवं बचाव कार्यों और जरूरतमंदों तक आवश्यक सहायता पहुँचाने के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m