PM Modi Birthday: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के मरीन ड्राइव में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने दीये जलाएं और पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें स्वस्थ और दिर्घायु रहने की कामना की। इसके बाद सीएम सम्राट चौधरी पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचे और आयोजित “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम विजय चौधरी समेत अन्य नेता व अधिकारी मौजूद रहे।
पूरे बिहार में जला ‘आशीर्वाद का दीया’

गौरतलब है कि पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सार्वजनिक स्थलों से लेकर सड़क और मंदिरों तक में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जगह-जगह बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन का उत्सव मना रहे हैं। इस दौरान बच्चों और गरीबों में मिठाइयां भी बांटी गई।
सासाराम में पूर्व विधायक ने जलाया आशीर्वाद का दीया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शाम सासाराम में कई जगह दीप जलाया गया। “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम सासाराम के समाहरणालय के समक्ष स्थित अंबेडकर जी की प्रतिमा के पास आयोजित की गई। जिसमें पूर्व विधायक ललन पासवान, भाजपा के जिलाध्यक्ष संतोष पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित हुए। इस दौरान इन लोगों ने आशीर्वाद का दीया जलाया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की।
इसके अलावा सासाराम के अलग-अलग जगहों पर भी दीपोत्सव मनाया जा रहा है। भाजपा नेता अकबरपुर विधायक ललन पासवान ने बताया कि आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 साल के हो गए हैं। ऐसे में पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। उसी के साथ आज बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा के समक्ष उन लोगों ने दीप प्रज्वलित किया है।
ये भी पढ़ें- किस बात का जल रहा दिया? तेजस्वी यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- बाढ़ से लोग मर रहे हैं और…



