कुंदन कुमार, पटना। मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद सीएम सम्राट चौधरी बीजेपी कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर खासकर महिला कार्यकर्ताओं ने फूल का बुके देकर सम्राट चौधरी को बधाई एंव शुभकामनाएं दी। इस दौरान मंच पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद रहे। वहीं, पार्टी कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया था।
‘नीतीश और मोदी मॉडल पर चलेगी सरकार’
गौरतलब है कि सम्राट चौधरी ने आज बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही वह बिहार में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बने। वहीं, इसके अलावा जदयू से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। सीएम पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, आज से ही वह बिहार के लिए काम करना शुरू कर देंगे। इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि, निश्चिंत रहिए बिहार में नीतीश और नरेंद्र मोदी मॉडल की ही सरकार चलने वाली है।
IAS अधिकारियों संग की बैठक
शपथ ग्रहण समारोह के बाद सीएम सम्राट चौधरी तुरंत सचिवालय पहुंचे और मुख्यमंत्री कार्यालय में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें कई विभागों के बड़े अधिकारी शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य सरकार के कामकाज को तेज गती देना और लंबित योजनाओं की समीक्षा कर उनपर अमल लाना रहा।
तय समय-सीमा में पूरा हो काम- सीएम
मिली जानकारी के अनुसार बैठक के दौरान सीएम सम्राट ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकार की प्राथमिकता जनता से जुड़े मुद्दों का त्वरित समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि, विकास योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर विभाग को तय समय-सीमा के अंदर ही अपने कामों को पूरा करना होगा। इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने जन से जुड़े जरुरी मुद्दे शिक्षा, कानून-व्यवस्था, सड़क और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
ये भी पढ़ें- ‘आशा है आप….’, सम्राट चौधरी के CM बनने पर तेजस्वी ने व्यंग्यात्मक अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा?
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

