तमिलनाडु के CM विजय को प्रधानमंत्री बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस से खींचतान की खबरें सामने आईं. इस बीच तमिलनाडु विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता थाराहाई कुथबर्ट का बयान सामने आया है. तमिलनाडु कांग्रेस विधायक दल की नेता थराहाई कथबर्ट ने दावा किया कि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने गठबंधन की ओर से राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार चुना है.

TVK ने CM जोसेफ विजय को प्रधानमंत्री बनाने की मांग उठायी, जिसके बाद उनकी सहयोगी कांग्रेस से खींचतान की खबरें सामने आने लगी. कांग्रेस राहुल गांधी को देश के अगले पीएम के तौर पर पेश कर रही है. दोनों दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई थी.

इन्हीं चल रही अटकलों के बीच कांग्रेस ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री विजय ने राहुल गांधी को INDIA ब्लॉक का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार चुना है. कांग्रेस विधायक दल की नेता थाराहाई कुथबर्ट ने सोमवार को किसी तरह के मतभेद होने की खबरों को भी खारिज किया.

कांग्रेस नेता थाराहाई कुथबर्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए विजय के नाम की स्थानीय स्तर पर हो रही चर्चा पार्टी नेतृत्व का आधिकारिक रुख नहीं है, यह सिर्फ कार्यकर्ताओं के उत्साह को दिखाता है.

कुथबर्ट ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में चुना है. वे इसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.

पत्रकारों से बात करते हुए कथबर्ट ने उस सर्वे का ज़िक्र किया, जिसमें प्रधानमंत्री पद के लिए पसंद के तौर पर विजय को तीसरा स्थान मिला था. इसके बाद TVK ने विजय को इस शीर्ष पद के लिए आगे बढ़ाया, जिसके जवाब में कांग्रेस ने गठबंधन छोड़ने की धमकी दी. विजय और राहुल गांधी के बीच घनिष्ठ संबंध हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m