लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को 912 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौपेंगे. पुलिस भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों को ये नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे. इन सभी का चयन पुलिस उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक पद पर हुआ है. गोपनीय, लिपिक और लेखा पदों पर ये भर्तियां हुई हैं. रविवार को सुबह 10:30 बजे लोक भवन सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया है.
बता दें कि आज ही सीएम योगी ने 9 विभागों के 818 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा है. यूपी में सरकारी नौकरी देने का अभियान लगातार जारी है. रविवार को हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि अब तक 9.5 लाख युवाओं को पारदर्शी तरीके से उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी दी गई है. अगले 6 महीनों के अंदर 1 लाख से ज्यादा युवाओं को हम उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी देने जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : 9.5 लाख नौकरी, अब 1 लाख और! योगी बोले- अगले 6 महीने में युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी
योगी ने आगे कहा कि जो उत्तर प्रदेश 2017 से पहले देश के सबसे गरीब राज्यों में माना जाता था और पहचान के संकट के दौर से गुजर रहा था, वही उत्तर प्रदेश पिछले 6 वर्षों से लगातार रेवेन्यू सरप्लस स्टेट है. आज उत्तर प्रदेश भारत के ग्रोथ इंजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और देश की टॉप-3 इकोनॉमी में गिना जाता है. यूपी ने अपने परंपरागत उद्यमों को One District One Product (ODOP) और MSME Units के माध्यम से ताकत दी है. उन्हें Technology, Design and Packaging और मार्केट से जोड़ा है. अकेले MSME Sector में ही 3 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार देने में हम सफल हुए हैं.



