लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को UPPSC और UPSSSC की ओर से विभिन्न विभागीय पदों पर चयनित 818 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरण के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि अब तक 9.5 लाख युवाओं को पारदर्शी तरीके से उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी दी गई है. अगले 6 महीनों के अंदर 1 लाख से ज्यादा युवाओं को हम उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी देने जा रहे हैं.
योगी ने आगे कहा कि जो उत्तर प्रदेश 2017 से पहले देश के सबसे गरीब राज्यों में माना जाता था और पहचान के संकट के दौर से गुजर रहा था, वही उत्तर प्रदेश पिछले 6 वर्षों से लगातार रेवेन्यू सरप्लस स्टेट है. आज उत्तर प्रदेश भारत के ग्रोथ इंजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और देश की टॉप-3 इकोनॉमी में गिना जाता है. यूपी ने अपने परंपरागत उद्यमों को One District One Product (ODOP) और MSME Units के माध्यम से ताकत दी है. उन्हें Technology, Design and Packaging और मार्केट से जोड़ा है. अकेले MSME Sector में ही 3 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार देने में हम सफल हुए हैं.
इसे भी पढ़ें : विधायक पूजा पाल से साइबर ठगी, बैंक खाते से UPI के जरिए निकाले 1.55 लाख
योगी ने कहा कि हम 25 से 29 सितंबर तक गौतम बुद्ध नगर में Uttar Pradesh International Trade Show (UPITS 4.0) का आयोजन करने जा रहे हैं. इसमें 650 से ज्यादा Foreign Buyers आ रहे हैं, जो अब यूपी के उत्पादों की खरीदारी करेंगे. 2,500 से ज्यादा Exhibitors यूपी के होंगे. जो हमारे ही उद्यमी, हमारे ही युवा, हमारे ही कारीगर और हमारे ही हस्तशिल्पी हैं. उन्हीं के द्वारा बनाए गए उत्पाद वहां Showcase होंगे और उन्हें ऑर्डर मिलेंगे.



