CM Yogi Janta Darshan. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित “जनता दर्शन” में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं. सीएम ने सभी के प्रभावी और समयबद्ध निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कहा कि जनहित सर्वोपरि, विकास सर्वव्यापी और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, यही है ‘नया उत्तर प्रदेश’. इसी लोक कल्याणकारी दृष्टि से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज नेजनता दर्शन में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं (CM Yogi Janta Darshan) सुनीं. उन्होंने फरियादियों को समस्या का जल्द निराकरण कराने का आश्वासन दिया.

इसे भी पढ़ें : Census 2027 : सीएम योगी ने पूरी की ‘स्व-गणना’ की प्रक्रिया, जनता से की अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील

बता दें कि जनता दर्शन (CM Yogi Janta Darshan) में जाने के लिए किसी विशेष प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती है। जनता दरबार में कोई भी नागरिक सीधे पहुंच सकता है और अपनी शिकायत या समस्या मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों बता सकता है। हालांकि, यह सलाह दी जाती है कि लोग अपनी समस्याओं को जनसुनवाई पोर्टल (https://jansunwai.up.nic.in) पर पहले से ही ऑनलाइन दर्ज करें।

इससे उनकी शिकायत को पहले से रिकॉर्ड में लाया जा सकता है और जनता दरबार (CM Yogi Janta Darshan) में चर्चा के दौरान उसे प्राथमिकता से देखा जा सकता है। जनता दरबार के समय या स्थान में परिवर्तन हो सकता है, इसलिए किसी भी आधिकारिक सूचना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की वेबसाइट या जनसुनवाई पोर्टल देखा जा सकता है।