गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने गोरखपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं को जीत नया मंत्र दिया है. उन्होंने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव की असली लड़ाई बूथ स्तर पर लड़ी जाएगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और हर बूथ को मजबूत बनाने का आह्वान किया.

इसे भी पढ़ें- बड़ी कार्रवाई: नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं नकली दवाइयां, भारी मात्रा में स्प्यूरियस मेडिसिन बरामद

‘रोज पांच घर जाएं, दातून मांगें और चाय पिएं’

सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं को लोगों से आत्मीय संबंध बनाने का अनोखा तरीका बताया. उन्होंने कहा कि हर दिन पांच घरों में जाएं, वहां नीम की दातून मांगें, चाय पिएं और परिवार के साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुनें. इससे जनता का विश्वास मजबूत होगा.

विपक्ष की रणनीति और अफवाहों से सतर्क रहने की सलाह

मुख्यमंत्री ने बूथ अध्यक्षों से कहा कि वे सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं और विपक्ष की रणनीतियों पर नजर रखें. उन्होंने लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि अफवाहों का समय पर जवाब न देने से नुकसान हुआ था, इसलिए सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहें.

इसे भी पढ़ें- UP Weather Today: प्रदेश में बारिश थम गया बारिश का सिलसिला,लोगों को उमस-गर्मी का करना पड़ेगा सामना, जानें कबसे बरसेंगे बदरा…

फीडबैक जुटाकर संगठन को करें मजबूत

योगी आदित्यनाथ ने बूथ अध्यक्षों से जनसंपर्क के दौरान लोगों की समस्याओं और सुझावों को नोट करने को कहा. उन्होंने दोहराया कि “मेरा बूथ सबसे मजबूत” का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब बूथ स्तर पर संगठन और जनाधार मजबूत होगा.