लखनऊ. यूपी में बारिश के बीच एक बार फिर मानसून कुछ वक्त के थमने वाला है. आने वाले 2-3 दिन बारिश का सिलसिला कमजोर पड़ेगा. जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है. 26 जुलाई के बाद एक बार फिर मानसून एक्टिव होगा, जिसके बाद मौसम फिर से सुहाना होता नजर आएगा.

इसे भी पढ़ें- छात्रों को न्याय मिलने तक जारी रहेगी लड़ाई… पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में संसद में गरजे अखिलेश यादव

बता दें कि बीते कुछ दिनों से प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही थी. जिसकी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही थी. वहीं किसानों के चेहरों पर सुकून देखने को मिल रहा था. मौसम विभाग की ओर से गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार के लिए कोई भी चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि, इस बीच प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं. वहीं 3 दिनों बाद प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है.

इसे भी पढ़ें- जिंदगी से खिलवाड़ : नामी दवा कंपनियों के नाम पर नकली दवाईयां बना रही थी फैक्ट्रियां, FSDA का चला हंटर

बुधवार को मौसम विभाग ने फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, उन्नाव, जालौन, आगरा, झांसी, ललितपुर, बांदा, महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, संत रविदास नगर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, हाथरस, मथुरा, अलीगढ़, एटा, रायबरेली, प्रतापगढ़ और जौनपुर में भारी बारिश की संभावना जताई थी. ऐसे में अचानक एक बार फिर मानसून कमजोर पड़ेगा. 26 जुलाई के बाद प्रदेश में फिर बादलों की गड़गड़ाहट के साथ मानसून की वापसी होगी.