लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी टीम (BJP National Executive) की घोषणा कर दी है. भारतीय जनता पार्टी की बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय टीम में यूपी का दबदबा बरकरार है. सोमवार को पार्टी की तरफ से जारी सूची में उत्तरप्रदेश से स्मृति ईरानी सहित कई चेहरों को जगह दी गई हैं. सूची में शामिल किए गए लोगों को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शामिल किया गया है. रेखा वर्मा (Rekha Verma) और प्रोफेसर तारिक मंसूर (Tariq Mansoor) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी (Smriti Irani) और पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी (Harish Dwivedi) को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है. नई कार्यकारिणी में शामिल सदस्यों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है.
योगी ने एक्स पर लिखा कि ‘भाजपा के राष्ट्रीय एवं विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों के लिए नियुक्त सभी सम्मानित सदस्यों को हार्दिक बधाई. पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में आप सभी अपने अनुभव, परिश्रम और संगठन कौशल से ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को नई ऊर्जा और नया विस्तार देंगे. आप सभी के सफल एवं यशस्वी कार्यकाल के लिए अनंत मंगलकामनाएं.’
इसे भी पढ़ें : BREAKING : BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, UP से दो उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, दो सचिव और मोर्चा अध्यक्ष
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. अनुभव और ऊर्जा से समृद्ध यह टीम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति प्रदान करेगी. मुझे पूर्ण विश्वास है कि टीम के सभी सदस्य, कार्यकर्ता भाव से संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए ‘विकसित भारत’ के संकल्प और राष्ट्रसेवा के ध्येय को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.


