लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम की समीक्षा की (Police Housing Corporation Review Meeting). उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता और मनोबल को मजबूत करने के लिए बेहतर आवासीय और कार्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं. उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन्स, थाना, बैरक, अग्निशमन केंद्र और अन्य निर्माण कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूर्ण किए जाएं. आधुनिक पुलिसिंग के लिए मजबूत आधारभूत ढांचा अत्यंत आवश्यक है और निर्माण कार्यों में तकनीकी मानकों से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होगा.

सीएम योगी ने निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए और आवश्यकतानुसार तकनीकी विशेषज्ञों समेत अतिरिक्त मैनपावर की सहायता ली जाए. उन्होंने प्रतिष्ठित संस्थानों से समय-समय पर थर्ड पार्टी ऑडिट कराने के भी निर्देश दिए. उन्होंने रिक्त पदों को मेरिट के आधार पर भरने (Vacant Post Recruitment) के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस बल की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक, सुरक्षित और उपयोगी अधोसंरचना विकसित की जाए.
इसे भी पढ़ें : जेवर एयरपोर्ट की राह होगी आसान: CM योगी ने 110 इलेक्ट्रिक बसें चलाने के दिए निर्देश, कहा- उड़ान संचालन से पहले सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ करें
एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट हब एक्वा ब्रिज परियोजना की समीक्षा
बता दें कि सीएम ने बुधवार को नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Noida International Airport) के निकट प्रस्तावित एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट हब (Agriculture Export Hub) समेत उन्नाव में एक्वा ब्रिज परियोजना (Aqua Bridge Project Unnao) की भी समीक्षा की. उन्होंने कहा कि कृषि और मत्स्य आधारित उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने के लिए आधुनिक प्रोसेसिंग और निर्यात सुविधाएं विकसित की जाएं. लखनऊ में प्रस्तावित सीड पार्क और टेक्सटाइल पार्क परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं को प्रदेश के कृषि और औद्योगिक विकास से जोड़ते हुए तेजी से आगे बढ़ाया जाए.

