लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की चौथी बैठक हुई। बैठक में 500 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की प्रगति की समीक्षा की गई और नोएडा,ग्रेटर नोएडा और YEIDA में बस संचालन पर जोर दिया गया। इस दौरान सीएम योगी ने जेवर एयरपोर्ट के लिए 110 इलेक्ट्रिक बसें करने के निर्देश दिए।
सीएम योगी आदित्यनाथ इस दौरान कहा कि जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक आवागमन के लिए प्रथम चरण में 110 इलेक्ट्रिक बसों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। 15 जून से प्रस्तावित उड़ान संचालन से पहले सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ किया जाए। आगरा-लखनऊ—पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे, जेवर लिंक एक्सप्रेस-वे और झांसी लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए आवश्यक भूमि का अधिग्रहण जून माह के अंत तक पूरा कर लिया जाए।
READ MORE: लखनऊ में दबंगों के हौसले बुलंद! दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रदेश के कृषि और औद्योगिक विकास को जोड़े
सीएम योगी ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निकट प्रस्तावित एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट हब तथा उन्नाव में एक्वा ब्रिज परियोजना की समीक्षा करते हुए कहा कि कृषि और मत्स्य आधारित उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने के लिए आधुनिक प्रोसेसिंग और निर्यात सुविधाएं विकसित की जाएं। लखनऊ में प्रस्तावित सीड पार्क और टेक्सटाइल पार्क परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं को प्रदेश के कृषि और औद्योगिक विकास से जोड़ते हुए तेजी से आगे बढ़ाया जाए।
READ MORE: सालों बाद मिला न्याय: सामूहिक दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए
सीएम ने उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए निवेशकों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए। CM ने समीक्षा में शामिल परियोजनाओं को शीर्ष प्राथमिकता देने के निर्देश दिए,उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सेल गठित कर इन परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

