फिरोजबाद। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले को बड़ी सौगात दी। उन्होंने ‘कांच नगरी’ फिरोजाबाद के सर्वांगीण विकास को और गति प्रदान करने के लिए आज 658 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को चाबी एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र व चेक भी दिया।
कांच नगरी को दी विकास की सौगात
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार कारीगरों और उद्यमियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर, उनके विकास एवं प्रोत्साहन के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। ‘कांच नगरी’ जनपद फिरोजाबाद के सर्वांगीण विकास को और गति प्रदान करने हेतु आज ₹658 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
READ MORE: CM Yogi Janta Darshan : लोक-कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता, जनता दर्शन में शामिल हुए योगी, सुनी सबकी फरियाद
विपक्ष पर बोला हमला
सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के एजेंडे में विकास नहीं, बल्कि समाज को बांटना, गुंडागर्दी को बढ़ावा देना और विकास कार्यों में बाधा डालना शामिल रहा है। 2017 से पहले प्रदेश में हर जिले का एक चिन्हित माफिया हुआ करता था, जो गरीबों की जमीनों पर कब्जा करता था और व्यापारियों से वसूली करता था।

