लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ आज नोएडा-गौतम बुद्ध नगर दौरे पर रहेंगे। जहां वे अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस पर UP इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण की कर्टेन रेजर सेरेमनी में शामिल होंगे।।
आत्मनिर्भरता के संकल्प को मिलेगी नई ऊर्जा
बताया जा रहा है कि सीएम योगी सेक्टर-96 में नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक भवन समेत 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। जिससे MSME सेक्टर और नोएडा-ग्रेटर नोएडा के इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्टर डोज मिलेगा। उद्यमिता, नवाचार और आत्मनिर्भरता को समर्पित ‘MSME दिवस’ की प्रदेश वासियों और उद्यमियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
READ MORE: भाजपा जनता से हार गई तो सांसद…अखिलेश यादव ने BJP पर बड़ा आरोप, लोकतंत्र और संविधान को लेकर दिया बड़ा बयान
सीएम योगी ने एक्स पर किाया पोस्ट
अपने दौरे को लेकर सीएम ने कहा कि आज ‘अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस’ के अवसर पर उत्तर प्रदेश की उद्यमशीलता, युवा सामर्थ्य और आत्मनिर्भरता के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी। पारंपरिक कला, कौशल और आधुनिक तकनीक के समन्वय से हमारे उद्यमी Vocal for Local को Local for Global में परिवर्तित कर प्रदेश का गौरव वैश्विक पटल पर बढ़ा रहे हैं।
इस अवसर पर नोएडा, गौतमबुद्ध नगर में यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के चतुर्थ संस्करण की कर्टेन रेजर सेरेमनी के साथ ही ओडीओपी एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूल किट, एमएसएमई इकाइयों एवं तकनीकी उन्नयन योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी चेक तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थियों को सहायता राशि का वितरण किया जाएगा।
READ MORE:
साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंकर्स का सम्मान भी होगा। इसके उपरांत 2,479 करोड़ की लागत से सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक भवन सहित 70 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ विकास के एक नए अध्याय का शुभारंभ होगा। आइए, आत्मनिर्भर, उद्यमी और ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ की इस विकास यात्रा के सहभागी बनें।

