लखनऊ. अखिलेश यादव ने भाजपा पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा, भाजपा लोकतंत्र खत्म कर रही है. उसकी लोकतंत्र और संविधान में कोई आस्था नहीं है. भाजपा जनता से हार गई तो सांसद खरीदने की योजना बना रही है, ताकि भारतीय संविधान में मनमाने संशोधन करने में सफल हो सके. भाजपा सरकार की तरह हिटलर भी जबरदस्ती बहुमत हासिल कर तानाशाह बन बैठा था.
इसे भी पढ़ें- हाइवे पर मौत का तांडवः 2 कारों के बीच जोरदार भिड़ंत, 4 लोगों की उखड़ी सांसें, हादसा देख दहल उठा लोगों का दिल
शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा है. 2027 में भाजपा को प्रदेश की सत्ता से हटाकर लोकतंत्र बचाना है. यूपी ही देश को बचा सकता है. उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाने की ताकत रखती है. भाजपा सरकार में वोट चोरी, चंदा चोरी, चढ़ावा चोरी हो रही है. भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है. भाजपा केन्द्रीय बलों को लगाकर वोट चोरी करती है. मंदिरों में चढ़ावा चोरी हो रहा है. भाजपा भगवान से भी नहीं डरती है. भगवान श्रीराम की कृपा से समाजवादी पार्टी ने चढ़ावा चोरी और चंदा चोरी की आवाज उठाई.
इसे भी पढ़ें- मोहब्बत के लिए एक और बीवी ‘बेवफा’: आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने पति को सुला दी मौत की नींद, जानिए हत्या के पीछे की पूरी कहानी
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में हर विभाग और कार्य में लूट मची है. टंकियां और पुल गिर रहे हैं. कमीशनखोरी के कारण पुलों, सड़कों और पानी की टंकियों का बेहद घटिया निर्माण हुआ. भ्रष्टाचार के कारण कुछ भी टिकाऊ नहीं है. प्रदेश की जनता अब भाजपा सरकार को भी टिकने नहीं देगी. जनता प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने जा रही है. लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार जरूरी है, नहीं तो उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव देश का अंतिम चुनाव होगा.
इसे भी पढ़ें- मौत को चकमा! चलती ट्रेन के नीचे आई महिला, फिर भी बच गई जान, VIDEO देख दहल उठेगा दिल
अखिलेश यादव कहा कि भाजपा सरकार में लोगों के जान की कोई कीमत नहीं है. कानून-व्यवस्था ध्वस्त है. भ्रष्टाचार, लापरवाही, कमीशनखोरी के कारण अग्निकांड, दुर्घटनाएं और हत्याएं हो रही है. इस सरकार में हर तरफ मौत ही मौत है. भाजपा सरकार अहंकार में है. संवेदनहीन है. भाजपा किसी का जीवन बचा नहीं सकती है. उसने नौजवानों का जीवन संकट में डाला है. जनता ने तय कर लिया है कि वह भाजपा का भाषण नहीं सुनना चाहती है. भाजपा बेईमान और झूठ बोलने वाली पार्टी है. अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि सब मिलकर कार्य करें. एक-दूसरे का सम्मान करें. समाज में सद्भाव बनाएं. भाषा और व्यवहार ठीक रखे. जनता के बीच रहकर सम्पर्क और मदद करें.

