कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए फाजिलनगर को उसकी ऐतिहासिक पहचान लौटाने का बड़ा ऐलान किया है। सीएम योगी ने कहा कि अब फाजिलनगर को पावागढ़ (पावा नगरी) के नाम से मान्यता देने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है।
इसे “फाजिलनगर” क्यों कहा जाए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब इसे फाजिलनगर नहीं कहा जाएगा, बल्कि पावागढ़ के रूप में पहचान दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह स्थल महावीर स्वामी के महापरिनिर्वाण से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसकी पहचान भगवान महावीर के नाम से होनी चाहिए। सीएम योगी ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब इस स्थान की ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत इतनी महत्वपूर्ण है, तो इसे “फाजिलनगर” क्यों कहा जाए।
READ MORE: कुशीनगर को बड़ी सौगात: CM योगी ने 424 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
राम मंदिर निर्माण पर विपक्ष को घेरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण को लेकर कहा कि याद रखिए 498 वर्ष पहले… वर्ष दर वर्ष बीतते चले गए , कई दशक बीत गई कई पीढ़िया बीत गई लोग लड़ते गए पूरे देश की भावनाएं जुड़ी हुई थी लेकिन अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के कार्यक्रम को गति तब मिल पाई जब डबल इंजन की भाजपा की सरकार बन पाई।
सीएम ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि आप याद करो, कांग्रेस आजादी के बाद चाहती तो मंदिर बन सकती थी लेकिन उन्होंने बनने नहीं दिया। समाजवादी पार्टी घोषित रामद्रोही है लेकिन ये लोग भी मंदिर बनना नहीं देना चाहते थे। ये लोग लगातार बाधा पैदा कर रहे थे लेकिन हम लोगों का संकल्प था जो राम भक्तों ने उद्घोष किया था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे।

