महराजगंज। सीएम योगी आदित्यनाथ आज महराजगंज जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम 11 बजे नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित एक स्थल पर पहुंचेंगे और 207 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 42 से ज्यादा विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जिसके बाद वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
बताया जा रहा है कि इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में 1955.98 लाख रुपये की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। साथ ही 171.52 करोड़ रुपये की 42 परियोजनाओं का शिलान्यास और 36.88 करोड़ रुपये की 37 परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में 14931.05 लाख रुपये की लागत से 26 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा।
READ MORE: UP Weather Today: यूपी में मौसम की मार, कहीं लू तो कहीं आंधी-बारिश, जानें अपने शहर का हाल
CM योगी ने एक्स पर किया पोस्ट
सीएम योगी ने दौरे को लेकर अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि आज महराजगंज की पावन धरती पर ₹208 करोड़ से अधिक लागत की 79 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के माध्यम से विकास, विश्वास और जनकल्याण के नए अध्याय को गति प्राप्त होगी। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र एवं टूलकिट वितरण के साथ आत्मनिर्भरता और सशक्तीकरण के संकल्प को भी नई ऊर्जा मिलेगी।
तत्पश्चात गोरखपुर में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में सहभाग कर राष्ट्र निर्माण, सुशासन और विकसित उत्तर प्रदेश की दिशा में सार्थक संवाद का अवसर प्राप्त होगा। साथ ही, अमृत 2.0 कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करूंगा।
READ MORE:Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 15 May: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
सीएम योगी के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए है। प्रशासन नेकार्यक्रम स्थल को 21 सेक्टर और 7 जोन में विभाजित किया है। ताकि सीएम को आने जाने में आसानी और जनता को भी सुविधा हो। प्रशासन ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में एक अपर पुलिस अधीक्षक, 8 क्षेत्राधिकारी, 18 प्रभारी निरीक्षक, 14 निरीक्षक, 150 उपनिरीक्षक, 650 मुख्य आरक्षी, 60 महिला आरक्षी को शामिल किया गया है। साथ ही पीएसी की दो कंपनियां और 18 फायर ब्रिगेड टीमें भी तैनात की गई हैं।

